
तहलका टुडे टीम/अली सईद
कानपुर में थाना सचेंडी के किसान नगर में भारत गैस एजेंसी के सामने विपरीत दिशा से आ रही सवारियों से भरी टेंपो से मां पीतांबरा ट्रैवल्स की डबल डेकर एसी बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अबतक 17 की मौत हो चुकी है। सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएमओ ने ट्वीट जारी करते हुए लिखा है ‘कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
सीएम योगी ने कानपुर में मंगलवार रात हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि घायलों को तत्काल बेहतर इलाज दिया जाए।
हादसे के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे खाई में पलट गई। लगभग तीस मिनट बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई से घायलों को निकाल कर लोडर की सहायता से हैलट पहुंचाया। कानपुर हैलट अस्पताल में 21 लोग लाए गए थे जिसमें से अब तक 17 लोगों की मौत हुई है।
एक गंभीर घायल की हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में पांच लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस कानपुर से इटावा की ओर जा रहा थी। मौतों और घायलों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बचाव और राहत कार्य में जुट गई है।
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि टेंपो सवार 12 लोग सचेंडी स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां खाई में पलट गईं। जिससे टेंपो सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे अधिकारी: भयावह हादसे के बाद मौके पर आइजी और एसपी आउटर पहुंचे हैं। इसके अलावा आइजी मोहित अग्रवाल घटना का जायजा लेने के लिए एलएलआर अस्पताल पहुंचे हैं। जहां एसपी आउटर अष्टभुजा भी मौजूद हैं। रात करीब 11 बजे कमिश्नर असीम अरुण, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा और करीब साढ़े 11 बजे एडीजी भानु भास्कर भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
चालक ने किया था शराब का सेवन:
गुजरात के श्रीशताब्दी ट्रैवल्स की बस सूरत और अहमदाबाद की करीब 100 सवारियां लेकर शहर से चली थी। बस सवार राजकुमार, विनोद, सर्वेश, शीलू ने बताया कि बस चालक ने पनकी के पास गाड़ी में एक पंप पर डीजल भराया था। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने शराब भी पी। इस पर उन लोगों ने विरोध करते हुए ट्रैवल्स के कार्ड से फोन पर चालक और कंडक्टर के शराब पीने की जानकारी दी। इस पर बात करने वाले ने परेशान न करने की बात कहकर टाल दिया। कुछ ही किलोमीटर चलने के बाद अचानक बेकाबू हुई बस ने सवारियों से भरे टेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे टेंपो फुटपाथ की ओर जाकर पलट गया।
कानपुर सड़क हादसे के मृतकों की सूची जारी
1. गोलू परिहार पुत्र शिव लखन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष
2. धनीराम पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 55 वर्ष
3 .बलवीर सिंह यादव पुत्र राम बहादुर यादव निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 50 वर्ष
4. सुरेंद्र यादव पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 45 वर्ष
5. अन्नू सिंह पुत्र भानु प्रसाद निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 18 वर्ष
6. ज्ञानेंद्र सिंह परिहार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 50 वर्ष
7. धर्मराज सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष
8. गौरव पुत्र त्रिभुवन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 18 वर्ष
9. राममिलन पुत्र धनीराम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष
10. रजनीश पुत्र अनंतराम निवासी ग्राम लालैपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष
11. नन्हू पासवान पुत्र कमलेश निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष
12. करन सिंह पुत्र मेवा लाल निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 35 वर्ष
13. राममिलन पुत्र धनी राम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 24 वर्ष
14. लवलेश पुत्र धनीराम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष
15. शिवचरण पुत्र कमलेश निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष
16. उदय नारायण पुत्र राम भजन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 55 वर्ष
17. सुभाष पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष।
जांच में सामने आया नया तथ्य:
इस हादसे में रात करीब 11 बजे एक नई बात सामने आई। बस पर मां पीतांबरा लिखा हुआ है, जबकि सवारियों के पास विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों की टिकट हैं। लकी, कल्पना, श्री राज और शताब्दी ट्रैवल्स जैसी कुछ एजेंसियों की टिकटें सवारियों के पास मिली हैं। अधिकारी मानते हैं कि विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों की सवारियां इस बस में सफर कर रही थीं।
सफर कर रही थीं।
इनका ये है कहना: आइजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि टेंपो सवार 12 लोग सचेंडी स्थित एक बिस्किट फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां खाई में पलट गईं। जिससे टेंपो सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपों सवार ईश्वरीगंज और लाल्हेपुर गांव के निवासी होने की जानकारी हुई है।