
तहलका टुडे टीम
लखनऊ: नगराम के खानवदाए सैयद वजाहत हुसैन रिजवी के चश्मों चिराग सैयद शबाहत हुसैन रिजवी के छोटे बेटे सैयद सफीर हुसैन रिजवी की छोटी बेटी फातिमा अहमद ने हाकिमे उम्मत मौलाना डॉ. कल्बे सादिक साहब के यूनिटी कॉलेज में ICSC परीक्षा में टॉप करके नगराम को गर्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सर सैयद डे के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम में उन्हें एफ यू अहमद मेमोरियल अवार्ड से फातिमा को सम्मानित किया गया।
फातिमा की सफलता ने नगराम और लखनऊ के मुफ्तीगंज क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अजीज दार रिश्तेदार नगराम और मुफ्तीगंज के समस्त छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई है। फातिमा की मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि कठिनाईयों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त करना संभव है।
हाकिमे उम्मत डॉ. कल्बे सादिक साहब की शख्सियत
हाकिमे उम्मत मौलाना डॉ. कल्बे सादिक साहब एक महान व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया और समाज के उत्थान में हमेशा अग्रणी रहे। उनकी सोच और दृष्टिकोण ने हजारों छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। वे हमेशा समाज में शिक्षा की रोशनी फैलाने का कार्य करते रहे हैं, और उनके कार्यों ने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।
डॉ. कल्बे सादिक साहब के विचारों को आगे बढ़ाने वाले सैयद नजमुल हसन नकवी नजमी भाई भी उनके पदचिह्नों पर चल रहे हैं। नजमी भाई ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी निस्वार्थ सेवा के लिए ख्याति प्राप्त की है। वे हमेशा छात्रों के हित में कार्य करने के लिए समर्पित रहते हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का प्रयास करते हैं।
शिक्षाविद मौलाना कल्बे सिब्तेन नूरी का योगदान
इसके अलावा, हाकिमे उम्मत डॉ कल्बे सादिक साहब के पुत्र शिक्षाविद मौलाना कल्बे सिब्तेन नूरी भी इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और अपने छात्रों को समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। मौलाना सिब्तेन नूरी का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से छात्रों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे एक सशक्त और जिम्मेदार समाज का निर्माण कर सकें।
नगराम और मुफ्तीगंज में जश्न का माहौल
फातिमा की इस अद्भुत सफलता पर नगराम और मुफ्तीगंज में खुशी का माहौल है। स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने फातिमा को मुबारक बाद मिल रही है, फातिमा की उपलब्धि को समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम माना है।
फातिमा अहमद, जो भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से चल रहे अंबर फाउंडेशन के चेयरमैन वफा अब्बास की भतीजी हैं, ने अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनका परिवार शिक्षित और समाज सेवक,खुद्दार और बुलंद मर्तबे के साथ हक इंसानियत के साथ हमेशा खड़ा रहता है। उनके बाबा सैयद शिफ़ात हुसैन रिजवी रिटायर्ड मजिस्ट्रेट और परिजन जैसे प्रोफेसर जाफर मेहदी, समाज सेवी सैयद शब्बीर अहमद, मौलाना अली अब्बास खान,सैयद सआदत हुसैन रिजवी, डॉक्टर शहामत हुसैन रिज़वी, प्रोफेसर नजर सिब्तेन रिजवी, तहलका टुडे के एडिटर और सेव वक्फ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सैयद रिजवान मुस्तफा, आज तक के ब्यूरो चीफ सैयद रेहान मुस्तफा एडवोकेट, इंजीनियर शारिब जैदी ,मौलाना मौलाना जवाद असकरी,मौलाना मोहम्मद अब्बास,इंजीनियर सैयद मोहम्मद मेहदी जौन, सीमेंस के यूएई गल्फ के रीजनल डायरेक्टर सैयद अली मेहदी आसिम, इंजीनियर सैयद सादिक सैफ, सैयद आबिस रिजवी एडवोकेट, इंजीनियर काशिफ असकरी,इंजीनियर सैयद मोहम्मद हैदर रिजवी, इंजीनियर सैयद मोहम्मद अली रिजवी, और इंजीनियर सैयद तकी हसनैन रिजवी ने हमेशा शिक्षा और इंसानियत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नगराम और #मुफ्तीगंज के निवासियों ने दुआ करते हुए कहा कि फातिमा आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देती रहें।
हाकिमे उम्मत डॉ. कल्बे सादिक साहब की सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास उनका सपना, एक शिक्षित और जागरूक समाज का निर्माण, अब फातिमा जैसी छात्रों के माध्यम से साकार होता दिखाई दे रहा है।