
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की जन्मदिन पार्टी में यूं तो बधाइयां देने वालों की भीड़ थी, लेकिन इस मौके पर उनकी गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश कर सभी को चौंका दिया। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहां सभी रणवीर सिंह को विश कर रह हैं वहीं दीपिका अपने बर्थडे बॉय को खास अंदाज में विश करने आगे आती हैं। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरंग वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो डांस करती नजर रही हैं। उन्होंने वीडियो कैप्शन पर लिखा, हे हॉटी रनवीर सिंह, इट्स युवर बर्थडे!!!।
यहां वीडियो सोशल मीडिया पर आया वहां दीपिका के अनेक अन्य फैन्स ने अपने पेजों में भी इसे शेयर करना शुरु कर दिया। इस वीडियो के बाद सूत्रों ने कहना शुरु कर दिया है कि दीपिका और रणवीर 10 नवंबर को वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब इस बात में कितना दम है यह तो वो ही बता सकते हैं।
क्योंकि दोनों एक-दूसरे को एक्सपोज तो करते देखे जाते हैं, लेकिन शादी के बारे में कुछ कहने से बचते भी हैं। रणवीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विश करने वालों की लंबी लिस्ट है। इनमें आलिया भट्ट, जोया अख्तर और अनिल कपूर जैसे नामी कलाकार भी शामिल हैं। बहरहाल जो दीपिका ने किया वह रणवीर के लिए उनकी तरफ से बर्थडे का खास गिफ्ट माना जा रहा है, इससे फैंस भी खासे खुश हैं।