
किया संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कहा प्रदूषण केवल पंजाब-दिल्ली की समस्या नहीं है, यह पूरे उत्तर भारत की समस्या है। हमें आरोप-प्रत्यारोप का खेल बंद कर इसका समाधान तलाशना चाहिए।
तहलका टुडे टीम/अंजुम जाफरी
दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कहा प्रदूषण केवल पंजाब-दिल्ली की समस्या नहीं है, यह पूरे उत्तर भारत की समस्या है। हमें आरोप-प्रत्यारोप का खेल बंद कर इसका समाधान तलाशना चाहिए
पंजाब में हमें सिर्फ छह महीने का समय मिला। पंजाब सरकार ने कम समय में पूरी कोशिश की। मुझे उम्मीद है कि अगले साल तक हम अच्छे परिणाम देखेंगे। प्रदूषण को देखते हुए कल से दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे और ऑड-ईवन लागू करने पर भी विचार कर रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को संयुक्त बैठक कर प्रदूषण के कारणों पर काम करना पड़ेगा, ताकि पूरे उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाया जा सके। दिल्ली की हवा जितनी ख़राब है, उतनी ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और राजस्थान के शहरों की भी ख़राब है। दूसरे शहरों में केजरीवाल की वजह से प्रदूषण नहीं हो रहा है। पंजाब में पराली जल रही है, इसके लिए किसान जिम्मेदार नहीं हैं, हम ज़िम्मेदार हैं। वहीं, सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने पराली की समस्या को ख़त्म करने के लिए 1.20 लाख मशीनें दी, एप बनाया और बॉयो एनर्जी का प्लांट लगाने समेत कई क़दम उठाए। हमारा वादा है कि हम अगले साल नवंबर तक पराली की समस्या सुलझा लेंगे।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। यह वक्त एक-दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं है, एक-दूसरे को गाली देने का नहीं है। यह वक्त इतने संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने का नहीं है। इससे समाधान नहीं निकलता है। हम राजनीति करते रहे लेकिन इससे कोई समाधान तो नहीं निकलता है। जनता को तो समाधान चाहिए। हम मानते हैं कि पंजाब में पराली जल रही है। इसके लिए किसान जिम्मेदार नहीं है। किसानों को समाधान चाहिए। किसानों को जिस दिन समाधान मिल जाएगा, वो पराली जलाना बंद कर देंगे। क्योंकि जब तक दिल्ली पराली का धुआं पहुंचता है, उससे पहले तो किसान के अपने घर में धुंआ जाता है। पंजाब में पराली जलने के लिए किसान जिम्मेदार नहीं है। पंजाब में हमारी सरकार है। अगर पंजाब में पराली जल रही है तो उसके लिए हमारी सरकार और हम जिम्मेदार हैं। हम इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। पंजाब में अभी हमारी सरकार को बने हुए 6 महीने हुए हैं। 6 महीने बहुत छोटा पीरियड होता है। पंजाब की बहुत सारी समस्याएं थीं। पंजाब में बहुत सारे माफिया काम कर रहे थे। उन सारे माफियाओं को कंट्रोल किया। पराली पर भी मान साहब की सरकार ने कई कदम उठाए हैं। यह पहला साल था। हमें कुछ महीने का चांद समय मिला। सरकार के उठाए गए कुछ कदमों में कुछ सफलता मिली है, हालांकि काफी सफलता नहीं मिली। मुझे उम्मीद है कि अगले साल तक पंजाब में पराली जलने की घटनाएं बहुत कम हो जाएगी। किसानों के साथ मिलकर कई सारे कठोर कदम उठाए जाएंगे। लेकिन हम इस पर किसी पर आरोप प्रत्यारोप नहीं करना चाहते हैं। पंजाब में पराली जल रही है, उसके लिए हम और हमारी सरकार जिम्मेदार है।