
नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को शोएब मलिक की तुलना भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से करना भारी पड़ा है।
अकरम ने शोएब को बेस्ट फिनिशर बताते हुए उनकी तुलना धोनी से की थी जिससे पाक समर्थक नाराज हैं।
इसके लिए ट्विटर पर अकरम को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद वसीम ने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को अच्छे खिलाड़ियों से सीखना चाहिए,
चाहे वो किसी भी मुल्क के क्यों न हों। अकरम ने भारतीय खेमे के जमकर तारीफ भी की।
दरअसल शुक्रवार को पाकिस्तान के जीत के बाद अकरम ने ट्वीट किया, ‘अनुभव का कोई विकल्प नहीं है, शोएब ने यह साबित कर दिया। क्या यह धोनी जैसा फिनिश था,
जब मलिक गेंदबाजी को सामना कर रहे थे तब उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं था और यह एक गेंदबाज को हताश करता है।
शानदार पारी मलिक.’ इस ट्वीट के बाद शोएब मलिक ने अकरम का शुक्रिया अदा किया पर पाकिस्तानी प्रशंसकों ने अकरम को जमकर कोसा।
ट्विटर पर पाकिस्तानी प्रशंसक को आपत्ति इस बात पर थी कि अकरम ने किसी पाक खिलाड़ी से मलिक की तुलना क्यों नहीं की।
इसके साथ ही भारतीय बल्लेबाज धोनी की सराहना से भी पाक समर्थक नाराज हैं। इसके लिए यूजर्स उन्हें देशद्रोही तक बताने पर आमादा हो गए। यहां तक कि कुछ लोग इसके लिए भारत और टीम इंडिया को भी कोसने लगे।